Wednesday, May 8th, 2024

दूरदर्शन से होगी प्रदेशभर के 12 लाख विद्यार्थियों की पढाई

भोपाल
प्रदेश के एक दर्जन विश्वविद्यालयों के करीब 12 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई दूरदर्शन (डीडीएमपी) से होगी। इसके साथ फेसबुक के माध्यम से भी अपनी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। ये पूरी व्यवस्था भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवालकर ने जमाई है, जिसका फायदा प्रदेशभर के विद्यार्थी लेंगे।

प्रदेश के समस्त विवि का सिलेबस एक समान हैं। इसलिए देश प्ररेश में लाकडाउन की स्थिति होने के कारण कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। आनलाइन कक्षाओं की व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण करीब 12 लाख विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। उनका सिलेबस अभी आधा अधूरा है। राजभवन ने लाकडाउन खत्म करने के 15 दिन बाद परीक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए भोज मुक्त विवि के कुलपति सोनवलकर ने अपने विद्यार्थियों के साथ प्रदेशभर के एक दर्जन विश्वविद्यालयों से प्रदेश के 1250 निजी और सरकारी कालेजों में स्नातक में प्रवेशित करीब 12 लाख विद्यार्थियों का सिलेबस भी पूरा कराने की व्यवस्था जमाई है। इसके तहत भोज विवि ने दूरदर्शन एमपी पर रात आठ से दस बजे तक का कार्यक्रत निर्धारित कर दिया है। इसक तहत बीएससी प्रथम वर्ष 19 अप्रैल से चार मई तक, द्वितीय वर्ष पांच से 21 मई और तृतीय वर्ष की कक्षाएं 22 से तीस मई तक रात आठ से नौ बजे तक चलेंगी। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष की पढाई 19, 20, 21, 26, 27, 28 अप्रैल तथा तीन व चार मई। द्वितीय वर्ष की कक्षा 5, 10, 11, 12, 17, 18, 19 मई तक तथा तीसरे वर्ष की कक्षा 24 से 26 मई तक रात नौ से दस बजे तक चलेंगी।

रामायण और महाभारत से नहीं होगी परेशानी
दूरदर्शन पर रात नौ बजे से रामायण का प्रसारण होता है, जो अंतिम दौर में चल रहा है। वहीं महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन भारती पर दोपहर 12 बजे और रात सात बजे से होता है, जिसके कारण भोज विवि की कक्षाओं का प्रसारण दूरदर्शन एमपी पर होने से विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी।

फेसबुक पर भी विद्यार्थी सुबह 11 से शाम चार बजे तक अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। इकसे लिए बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं का पूरा कार्यक्रम तैयार किया है। विद्यार्थी लिंक कर क्लिक कर टाइम टेबिल देखकर कक्षाओं का ज्वाइन कर सकते हैं।

लाकडाउन के दौरान कक्षाओं का आयोजन नहीं किया जा सकता है। इसलिए प्रदेशभर के विद्यार्थी दूरदर्शन एमपी की कक्षाओं में शामिल होकर अपना सिलेबस पूरा कर सकते हैं।
एचएस त्रिपाठी, रजिस्ट्रार, भोज मुक्त विवि

 

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

7 + 6 =

पाठको की राय